hindi tantra mantra totake

Sunday, January 29, 2017

Siyar Singhi Hatha Jodi In Hindi - सियार सिंघी- हत्था जोड़ी की जानकारी

Siyar-Singhi-Hatha-Jodi-Kaise-Sidh-Kare.Hatha-Jodi-Ke-Labh.
सियार सिंघी हत्था जोड़ी क्या है, असली हत्था जोड़ी को केसे पहचाने | इनको सिद्ध कैसे करते हैं, इनको अपने घर में रखने से क्या लाभ है | इन दोनों चीजों को तंत्र शास्त्र में बम कहा गया है, जिस व्यक्ति के पास सिद्ध हत्था जोड़ी और गीदड़ सिंघी होती है वो शख्स बड़ी आसानी से अपने लक्ष्य को पा लेता है | इन दोनों ही वस्तुओ में मन्त्रों को सोखने की अपार  शक्ति है, इनकी पहचान क्या है और ये कैसी दिखती हैं आइये जानते हैं इनके बारे में 

हत्था जोड़ी की पहचान

हत्था जोड़ी तांत्रिक क्रिया में प्रयोग होने वाली एक अत्यंत दुर्लभ वस्तु है|  ये अपामार्ग नामक  एक जंगली पौधे की जड़ में के रूप में पाई जाती है | लेकिन हर अपामार्ग की जड़ में नहीं पाई जाती, इन पौधों  को जब उखाड़ा जाता है तो किसी एक पौधे की जड़ में दो हाथ जेसी आकृति दिखाई देती है वही हत्था जोड़ी होती है | इसमे अक्सर इंसानों जैसी बनावट वाले हाथ पाए जाते हैं जो निचे की और से जुड़े होते हैं, कभी कभी ये हाथ ऊपर की और से भी जुड़े मिलते  हैं |

Also read- Sansar ki 10 mahashakti mahavidya

Also read- Hanuman ji kesakshat darshan ke liye

इसे चांदी की डिब्बी में सिन्दूर के साथ रखा जाता है, अगर इसे सियार सिंघी के साथ में रखा जाए तो इसकी शक्ति दोगुनी हो जाती है | अगर आप ये जानना चाहते हैं कि ये मिलती कहाँ से तो में आपको बता दूँ इंडिया में ये ज्यादातर मध्य प्रदेश में पाई जाती है | वेसे ये सभी एशियाई देशों में पायी जाती है जैसे भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, ईरान आदि देशों में, और जर्मनी फ़्रांस जैसे कई देशों में इसे अलग अलग नामो से जाना जाता है |

हत्था जोड़ी के क्या फायदे हैं

आखिर हत्था जोड़ी का यूस क्या है इसे रखने से क्या फायदे हैं, तो में आपको स्पष्ट कर देता हूँ कि इसका उपयोग तांत्रिक से लेकर सांसारिक तक सभी करते हैं | क्योंकि इसको मात्र अपने पास रखने से ही देवी चामुंडा की असीम कृपा प्राप्त होने लगती है | 

और जो व्यक्ति इसकी  नियमित पूजा अर्चना करता है तो ये उसके बैड लक को भी गुड लक में बदल देती है | जिस व्यक्ति के पास सिद्ध हत्था जोड़ी होती है उसका कोई काम नहीं बिगड़ता|  हर फील्ड में उसे सफलता प्राप्त होती है, कोर्ट कचहरी वाद विवाद मुकद्दमो में विजय प्राप्त होती है| आयिए वन बाय वन जानते है इसके और क्या क्या लाभ हैं |

1- सिद्ध हत्था जोड़ी को अपने घर में रखने से परिवार पर किसी भी प्रकार के जादू टोन का कोई असर नहीं होता |

2- जिस इन्सान के पास ये होती है उसके शत्रु खुद नतमस्तक होते है और क्षमा मांगते हैं |

3- समाज में किसी भी प्रकार के आरोप प्रत्यारोप से व्यक्ति का बचाव होता है और कोर्ट केस मुकद्दमो में विजय प्राप्त होती है उनके हक में फेसला होता है |

4- व्यक्ति को सामाजिक तथा राजकीय सम्मान मिलने लगता है, शासन सत्ता का भी लाभ मिलता है प्रमोशन मिलती है रुके हुए काम बनते हैं |

5- हत्था जोड़ी का नियमित दर्शन पूजन करने से धन संपत्ति में वृद्धि होती है व्यापार में तरक्की होती है कारोबार फेलता |

6- बीमारियों और गंभीर रोगों से से छुटकारा मिलता है | 

7- जिस घर परिवार में हत्था जोड़ी का नियमित दर्शन पूजन होता है उस परिवार के सभी सदस्यों की उन्नति होती  है और दांपत्य सुख में भी वृद्धि होती है | 


8- व्यक्ति की आकर्षण और सम्मोहन शक्ति बढती है आकर्षण शक्ति का विकास होता है |

हत्था जोड़ी के तांत्रिक प्रयोग

इसको आप हर प्रकार से इस्तेमाल कर सकते है जैसे आप इसका यूस धन सम्बन्धी मामलो में करना चाहते है तो इसे माता लक्ष्मी के मन्त्रों से सिद्ध करें | अगर आप दांपत्य सुख की कामना हेतु इसका प्रयोग करना चाहते है तो देवी कामख्या के मंत्रो से इसे सिद्ध करें |

यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति चाहते हैं तो देवी सरस्वती के मन्त्रों ध्वारा इसे सिद्ध करें और  अगर सभी प्रकार के लाभ लेना चाहते है तो इसे देवी चामुंडा के मन्त्रों से सिद्ध करना चाहिए | मंत्र इस प्रकार है ॐ एंग ह्रीं क्लींग चामुंडाये विच्चे इस मंत्र द्वारा इसे सिद्ध करें |

➟ jaldi shadi hone ke liye kare ye upay

➟ pipal ke ped ke chamatkari prayog

आप चाहें तो १०८ बार देवी लक्ष्मी सरस्वती या कामख्या के मंत्र रोज़ पड़कर भी इसे जागृत कर सकते हैं| आईये जानते हैं की हम और किस किस प्रकार से इसे यूस कर सकते हैं |

1- अगर इसे चामुंडा मन्त्रों से सिद्ध किया जाए तो व्यक्ति को हर काम में सफलता मिलती है| खासतोर पे अगर कोई सिद्ध काम करना चाहता है जैसे दस महाविद्या साधना शक्ति साधना |

2- इसको तिजोरी में रखने से धन की वृद्धि होती है और जेब में रखने से व्यक्ति के हर काम बनते हैं |

3- इसको अपने गले में धारण करने से शत्रुओ से बचाव होता है और मुकद्दमो में जीत हासिल होती है |

हत्था जोड़ी का उपयोग कभी भी गलत कार्यों में न करें इसे किसी शुभ मुहूर्त में प्राप्त करना अति उत्तम माना जाता है | इसे किसी साफ सुथरी जगह या पूजा स्थान पर ही रखें अगर आपके पास ये है तो इसकी जानकारी किसी को न दें |अगर रोज़ इसकी पूजा करना संभव न हो तो नवरात्री में इसकी पूजा अवश्य करें ताकि साल भर माँ चामुंडा की कृपा आप पर बनी रहे | 

हत्था जोड़ी को कैसे सिद्ध करें 

हत्था जोड़ी को सिद्ध करने के लिए सबसे पहले इसे साफ पानी या गंगाजल से धो लें| फिर तिल के तेल में डुबोकर रख दे कम से कम 24 घंटे के लिए | फिर पूरब की दिशा की और मुख करके लाल आसन पर बेठें और सामने एक चौकी पर भी लाल रंग का कपड़ा बिछा दें | 

फिर उस लाल रंग के कपडे के ऊपर 250 ग्राम चावल की एक ढेरी बना दें|  और उस ढेरी के ऊपर माता लक्ष्मी की एक फोटो के साथ हत्था जोड़ी को रख दें |पास में एक ताम्बे के लोटे में जल भरकर रखें और सर्वप्रथम गणेश पूजन संपन्न करें |

गणेश पूजन के बाद लक्ष्मी जी का भी पूजन करें और हत्था जोड़ी का भी गंध अक्षत पुष्प धुप दीप आदि से पूजन संपन्न करें | इसके बाद लाल चन्दन या रुद्राक्ष की माला से इस मंत्र का एक माला १०८ बार जाप करें 

// हत्था जोड़ी अति महिमाधारी  कामणगारी, खरी प्यारी, राज -प्रजा सब मोहनगारी सेवतफल पावे सब नरनारी| केसर कपूर से करू मैं पूजा, दुश्मन के बल को तू दे बुझा, मनइच्छित मांगू जो देवे, कहना कथन ही मेरा रखे|
 हत्था जोड़ी मातु दुहाई, रखजे मेरी बात सवाई, मेरी भक्ति गुरु की शक्ति, फुरो मंत्र ईश्वरो वाचा //

जाप की समाप्ति के बाद माँ लक्ष्मी की आरती करें और प्रसाद ग्रहण करें | इस बात का ध्यान रखें की इसके बाद इसे कोई स्त्री स्पर्श न करे इससे इसकी शक्ति चली जाती है |

सियार सिंघी क्या है

Siyar-Singhi-Ki-Image,Siyar-Singhi-Vashikaran,Siyar-Singhi-Ke-Labh.
सियार मतलब भेड़िया या यूँ कहें गीदड़, इसीलिए कुछ लोग इसे गीदड़ सिंघी भी कहते हैं | ये नर और मादा दोनों ही रूप में पायी जाती है, ये सियार की वो हड्डी है जो हर सियार में नहीं पायी जाती | तो ये हमें मिलती कैसे है  क्या सियार को मर कर, एसा बिलकुल भी नहीं है | सियार जब रात के सन्नाटे में जोर जोर से हौवाता है यानि आवाज करता है तब ये दिखाई देती है | जब ये विशेष हड्डी उसकी गर्दन पर उभरती है तभी कोई शिकारी बहेलिया उसे किसी तीर या हथियार से अलग कर लेता है |  

सियार सिंघी की सबसे बड़ी खासियत यही है की सियार से अलग होने के बाद भी इसमे हमेशा जान बनी रहती है |
ये छूने में एकदम कोमल बालों वाली हड्डी होती है, जिसमे जानवरों वाली हल्की सी गंध आती रहती है | इसे भी हत्था जोड़ी की तरह चांदी की डिब्बी में सिन्दूर के साथ रखा जाता है | वैसे तो इसमे अपार शक्ति होती है लेकिन अगर इसे सिद्ध किया जाए तो इसकी शक्ति कई गुना बड़ जाती है और इसके लाभ भी |

सियार सिंघी को सिद्ध कैसे करें 

सियार सिंघी का पूजन विशेष रूप से दीपावली में किया जाता है | दिवाली की रात को इसके बाल काट कर इसे सिन्दूर के साथ चांदी की डिब्बी में रख दिया जाता है | वैसे तो इसे सिद्ध करने की आवश्यकता नहीं है ये स्वयं ही सिद्ध होती है | एक महीने के भीतर ही इसका असर दिखने लगता है | अगर इसे हत्था जोड़ी के साथ रखें तो माता लक्ष्मी के साथ साथ देवी चामुंडा की कृपा भी हमें मिलने लगती है |

अगर चाहें तो इसे तांत्रिक रीती से भी सिद्ध कर सकते हैं, इसके लिए इसे  होली दिवाली नवरात्री या किसी भी शुभ मुहूर्त में सिद्ध करें | इसके लिए लाल रंग के वस्त्र धारण करके लाल रंग के आसन पर बैठे | सामने चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर सियार सिंघी को रख कर जल छिड़कें | सरसों के तेल का दीपक जलाकर पांच साबुत लौंग पांच इलायची चड़ा दें | अब अक्षत छिड़क कर इस चामुंडा मंत्र का इक्कीससो बार जाप करें |  

                                        // ॐ चामुण्डाये  नमः //

                         जाप की समाप्ति पर २१ बार इसी मंत्र से गुग्गल की आहुति दे |

Origenol-Hatha-Jodi-Siyar-Singhi. Mala.

सियार सिंघी के क्या लाभ हैं?

1- सियार सिंघी व्यक्ति को थोड़ा सा गीदड़ स्वाभाव देती है, यानि जरुरत से ज्यादा बहादुरी दिखाने की जगह वहां से निकल लेने की कला सिखा देती है |

2- ये इन्सान को स्वाभाविक रूप से चतुर चालाक बना देती है |

3- ये परिवार को अकस्मात् दुर्घटना से बचाती है |

4- अकाल मृत्यु के भय से भी मुक्ति मिलती है |

5- जैसे जैसे सियार सिंघी बदती जाती है वेसे वैसे ही व्यक्ति की भी उन्नति होने लगती है |

6- इसको घर में रखने से टोने टोटके बेअसर हो जाते हैं |

7- रोज धुप दीप से इसकी पूजा करने से लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है |

8- इसके द्वारा माँ काली का दूध से अभिषेक करने से शीघ्र ही काली प्रसन्न होती हैं |

9- इस पर शत्रु का नाम लिख कर शमशान में दबा देने से शत्रु की बुद्धि स्तंभित हो जाती है |

10- अगर मरण मन्त्रों  ये प्रयोग करें  तो शत्रु  मृत्यु इ हो सकती है |

11-अगर व्यापर में बराबर घाटा चल रहा हो तो होली की रात सियार सिंघी की विधिवत पूजा करके उसे सिन्दूर के साथ चांदी की डिब्बी में रखें | जब जब कोई शुभ मुहूर्त हो तो इस पर सिंदूर चड़ाते रहें, इससे धन सम्बन्धी समस्याओं का निवारण होता है |

12- अगर परिवार में आपका बेटा या पत्नी आपकी बात नहीं मानते ,प्रेमी प्रेमिका शादी से मुकर रहे हैं तो इसका प्रयोग किया जाता है |

13- जिस डिब्बी में सियार सिंघी रखी जाती है उसी के साथ अगर एक इलायची भी रख दें फिर उस इलायची को जिसे भी खिला देंगे वही आपके अनुकूल हो जाएगा | 

14- सियार सिंघी के साथ अगर कुछ उरद के दाने अपने रखे हैं तो जिस व्यक्ति के घर में उसे फेंक देंगे उसके द्वारा किया गया तंत्र प्रयोग नष्ट हो जाएगा |

15-सियार सिंघी को जिस सिन्दूर में रखा जाता है उस सिन्दूर को अगर व्यक्ति अपनी प्रेमिका या पत्नी की मांग में भरता है तो वो सदा के लिए उसकी दासी बन जाती है | अगर कोई स्त्री उस सिन्दूर को किसी पुरुष अथवा व्यक्ति के माथे पे तिलक करे या सिर्फ उसके सर पर डाल दे तो भी व्यक्ति तुरंत उसके वशीभूत हो जाता है |
ये दोनों ही तांत्रिक रीती में बम हैं | जिसके पास भी ये होती हैं उसे हर प्रकार की सिद्धि प्राप्त होती है |

12 comments:

  1. Sir kisi ladki pr vashikaran ho gya ho to usko todkr apne vash me krne ka upay bataye

    ReplyDelete
  2. usake liye aapmeri vashikaran menu wali posts dhyan se pade.

    ReplyDelete
  3. Sir,siyar singhi Leni ho to uska price kya hai ji batae pls

    ReplyDelete
  4. 3000 upar trishakti tantra jyotish ka add h usme dekhe nmbr fon kare mere shishy ka h

    ReplyDelete
  5. Sir gidhar singhi ki pehchan kya hai. Khareedte time kaise pta chlega ki yeh asli hai yaa nahi..

    ReplyDelete
  6. ye paki imali ke beej ke jesi hoti h ispe bal hote h chhoti wali badi wali thodijyada badi hoti h asali ke bal nirantar badte rehte he nakli ke nhi ye nar aur mada dono typ ki aati he.

    ReplyDelete
  7. When it’s hair become black what it indicates

    ReplyDelete
  8. Sir Apke pass siyar singhi aali multi h

    ReplyDelete
  9. Trishakti ka ad lga he hr post me waha contact kare

    ReplyDelete

comment karne se pehale comment as ke niche profile select karna na bhule